IPL 2022: मनदीप सिंह ने की रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी

खेल डेस्क। आईपीएल 2022 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। इस मैच में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। मनदीप को पृथ्वी शॉ के स्थान पर खेलने का मौका दिया गया था।
मनदीप सिंह ने इस मैच में 5 गेंदों का सामना करते हुए शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया था। इसके साथ ही मनदीप सिंह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि मनदीप सिंह सबसे कम पारियों में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने।
मनदीप सिंह और रोहित शर्मा अभी तक आईपीएल में 14-14 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। मनदीप सिंह आईपीएल में 108 मैचों की 95 पारियों में 14वीं बार रनों का खाता भी नहीं खोल सके। जबकि रोहित शर्मा ने 222 मैचों की 217 पारियों में 14 बार शून्य पर अपना विकेट गंवाया है। मनदीप सिंह 108 आईपीएल मैचों में 21.41 की औसत से 1692 रन बना चुके हैं।