Alia-Ranbir के घर पर गूंजी किलकारियां, इस साल इन सेलिब्रिटियों के घर भी आई खुशियां
Nov 7, 2022, 10:10 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। आलिया-रणबीर के घर पर किलकारियां गूंजी हैं। बॉलीवुड की खूबूसरती अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस साल कौन-कौनसी दिग्गज सेलिब्रिटी के घर किलकारियां गूंजी हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल सरोगसी की मदद से मां बनी थी। उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
खूबसूरत अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम कीचलू से विवाह किया था। काजल अग्रवाल ने इस साल बेटे को जन्म दिया था।
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ विवाह किया था। इस साल उनके घर बेटे की किलकारियां गूंजी थी।
वहीं इसी साल गुरमीत और देबिना के घर बेटी का जन्म हुआ था।