Birthday Special: इन विवादों से रहा है Sunny Leone का नाता, जानें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया में जन्मी सनी लियोन का विवादों से भी नाता रहा है।
अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी सनी लियोन पिछले साल मधुबन गाने के कारण सुर्खियों में आई थी। इस गाने के कारण उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। लोगों ने मधुबन गीत पर सनी लियोन के अश्लील डांस से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था।
इससे पहले सनी नियोन कंडोम एड को लेकर भी विवाद में आई थी। साल 2018 में नवरात्रि के मौके पर सनी लियोन के कंडोम एंडोर्समेंट के होर्डिंग लगने से विवाद हुआ था। इस ऐड के कारण सनी पर मामला दर्ज भी हुआ था। सनी नियोन बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी गितनी भी आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होने लगी है।