दो साल बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी Karishma Kapoor

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से दर्शकों को अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी करीना कपूर ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।
इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से अभिनय करती हुई नजर आएंगी। वह अन्तिम बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आई थी। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर नए प्रोजेक्ट ब्राउन की जानकारी दी है।
उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसमें एक क्लप बोर्ड नजर आ रहा है। इस क्लप बोर्ड के पीछे बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की आंखे दिखाई दे रही हैं। इस पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में खुलासा नहीं हुआ है कि ब्राउन उनकी फिल्म है या वेब सीरीज। ब्राउन का निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं, जो फिल्म डेली बेली, फोर्स 2 और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस थ्रिलर क्राइम ड्रामा में करिश्मा कपूर अभिनेता सूर्य शर्मा के साथ नजर आएंगी।