Beauty Tips: सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है किशमिश, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। किशमिश पोषक तत्वों का भंडार होने के कारण हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। सेहत के साथ ही ये हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आज हम आपको किशमिश से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
किशमिश के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से चेहरे की रंगत में सुधार आता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। किशमिश के पानी को स्किन केयर में यूज कर सकते हैं। रात में थोड़ी सी किशमिश पानी में भिगो दें। अगले दिन किशमिश के पानी में इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। किशमिश के पानी का आप सेवन भी कर सकते हैं। पेट स्वस्थ रहने पर त्वचा में निखार आता है।
किशमिश के पानी की स्क्रब बनाकर भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। किशमिश के पानी में ओट्स डालकर स्क्रब बनाया जा सकता है। इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से निखार आएगा। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर भी लगा लें।