Beauty Tips: चेहरे पर मिनटों में ग्लो लाने के लिए एलोवेरा का इन चीजों के साथ करें उपयोग

 | 
Beauty Tips

इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत के साथ ही चेहरे की सुंदरता के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसकी सहायता से हम जल्द ही अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।  आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको एलोवेरा में मिलाकर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। 

 Beauty Tips

दही, नींबू और शहद सेहत के साथ ही चहरे की चमक बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इन्हीं चीजों का एलोवेरा जेल के साथ उपयोग करें।  दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही, थोड़ा नींबू और थोड़ा सा शहद डालकर उसका मिश्रण तैयार कर लें। अच्छे से मिलाने के बाद रात को इसे अपने चहरे पर लगा लें।

 Aloe Vera

जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को धो लें। इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराजर लगा लें। ऐसा करने से आपका चेहरा कुछ ही समय में चमकता हुआ दिखाई देगा।