Fashion: रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने अपने इस लुक से उड़ा दिए प्रशंसकों के होश

इंटरनेट डेस्क। छोटे पर्दे के सबसे हिट पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ के माध्यम से रामानंद सागर ने अपनी पहचान बनाई थी। ‘रामायण’ के कारण रामानंद सागर रातों-रात स्टार बन गए थे। आज हम आपको रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।
साक्षी चोपड़ा अपनी फोटोज के कारण सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। लगभग हर दिन वह अपना बोल्ड अवतार प्रशंसकों के लिए शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने बोल्डनेस ने प्रशंसकों के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की हैं उसमें वह ब्लैक कलर की ब्रालेट और मैचिंग के शॉट्र्स में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रे शेड के हाई हील्स बूट्स कैरी किए हैं।
साक्षी चोपड़ा ने शिमरी न्यूड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनके गले में गोल्ड की चेन और हाथो में गोल्ड के ही कंगन नजर आ रहे हैं। फोटोज में साक्षी चोपड़ा किसी गार्डन में खड़ी नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।