Vastu Tips: घर में एक से ज्यादा तुलसी का पौधा होना शुभ या अशुभ? जानिए ये खास नियम..

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु टिप्स: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी का पौधा हर हिन्दू परिवार के घर में मिल जाएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, सफलता, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जिस घर में तुली का पौधा लगाया जाता है वहां मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है।
इसके अलावा घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। घर के सदस्यों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के भी कुछ नियम होते हैं। जिसका पालन करना अति आवश्यक है। ऐसा न करने पर तुलसी के पौधे पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आइए आपको बताते हैं घर में तुलसी लगाने के नियमों के बारे में...
कैसे लगाएं तुलसी का पौधा: तुलसी का पौधा आप घर की छत या आंगन में लगा सकते हैं। तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
तुलसी के पौधे को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। साथ ही अपने आसपास की जगह को भी साफ रखें। तुलसी के पौधे के आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए।
तुलसी के पौधे को सीधे जमीन पर रखना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप तुलसी के पौधे से सकारात्मक परिणाम पाना चाहते हैं तो इसे हमेशा गमले में लगाएं। इसके अलावा, गमले में लगे तुलसी के पौधों को कभी भी मिट्टी के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए।
अगर आप अपने घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाना चाहते हैं तो इन पौधों की संख्या का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए आपको इसे 3, 5, 7 की संख्या में लगाना चाहिए। यह अंक एक विषम संख्या है, जिसे शुभ माना जाता है।
मान्यता के अनुसार रविवार या एकादशी के दिन कभी भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के लिए रविवार का व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी के पौधे को न छुएं और न ही उसमें पानी डालें।
गुरुवार का दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
PC Social media