AJab-Gajab: अंडों को बच्चों के बाहर निकलते तक मुंह में रखती है ये मछली, जानकर चौंक जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं। आज हम आपको ऐसी मछली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप खुद ही हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मछली की एक प्रजाति अंडों को अपने मुंह में रखकर सेती है। अंडों में से बच्चों के बाहर निकलते तक ये मछली उन्हें मुंह में रखती है।
चौंकाने वाली बात तो ये है कि जब तक मछली के मुंह में अंडे रहते हैं, तब तक वह कुछ भी नहीं खा पाती है। अंडों को सुरक्षित रखने के लिए कई सप्ताह तक ये मछली बिना खाए ही रहती है। इस प्रकिया को माउथब्रूडिंग बोला जाता है।
खबरों के अनुसार, चाल्र्स डार्विन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में माउथब्रूडिंग की प्रक्रिया वाली दो मछलियों की तलाश की है। जिनका नाम नर नेओरियस ग्रेफी और ग्लोसामिया एप्रियन है। चौंकाने वाली बात ये भी कि नर मछलियां दूसरी मछलियों के अंडो को भी अपने मुंह में सुरक्षित रखती हैं।