अशोक गहलोत के शासन में शांतिप्रिय राजस्थान अब रेपिस्तान बन चुका है: Rajendra Rathore

इंटरनेट डेस्क। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान में महिलाओं-बच्चियों से हैवानियत की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राजेन्द्र राठौड़ ने आज इस संबंध में कई ट्वीट किए हैं।
राज्य में प्रतिदिन अखबारों में महिलाओं-बच्चियों से हैवानियत की खबरें आ रही हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी, जो गृह विभाग के मुखिया भी है, बेबस व लाचार दिख रहे हैं। उनके शासन में शांतिप्रिय राजस्थान अब रेपिस्तान बन चुका है। #कांग्रेस_का_रेपिस्तान
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) April 27, 2022
उन्होंने ट्वीट किया कि राज्य में प्रतिदिन अखबारों में महिलाओं-बच्चियों से हैवानियत की खबरें आ रही हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, जो गृह विभाग के मुखिया भी है, बेबस व लाचार दिख रहे हैं। उनके शासन में शांतिप्रिय राजस्थान अब रेपिस्तान बन चुका है।
NCRB व राजस्थान पुलिस प्रतिवेदन के आधिकारिक आंकड़े चीख-चीख कह रहे हैं कि दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश में पहले पायदान पर है। प्रदेश में अपराध व अपराधी दोनों बेखौफ है। सरकार गूंगी-बहरी हो चुकी है, जिसे बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।
राज्य में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता है जब महिलाओं के साथ दरिंदगी होने की घटनाएं सामने नहीं आती है। दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन अशोक गहलोत जी महिला अपराधों को झूठा करार देकर महिलाओं की गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।
पूर्ववर्ती भाजपा शासन के समय जिस प्रदेश की कीर्ति पूरे देश में थी आज उसी प्रदेश की कीर्ति को कलंकित करने का काम गहलोत सरकार कर रही है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी जी को राजस्थान में रोजाना हो रही दरिंदगी नजर क्यों नहीं आ रही है?
राजस्थान में रोजाना निर्भया कांड हो रहा है,प्रतिदिन 18 अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है और पीड़िता न्याय नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर है। दहशतगर्दी के माहौल में जीवन व्यतीत कर रही बहन-बेटियां घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रही है। #कांग्रेस_का_रेपिस्तान।