नंबर एक के झूठे हैं अशोक गहलोत: Gajendra Singh

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के विधायकों पर भारतीय जनता पार्टी से करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगाए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रदेश के सीएम पर निशाना साधा है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस संबंध में अशोक गहलोत को झूठा तक बता दिया है।
भाजपा नेता शेखावत ने ट्वीट किया कि नंबर एक के झूठे हैं गहलोत! इतने ही सच्चे हैं तो करोड़ों लेने वालों पर केस क्यों नहीं दर्ज कराया अब तक? ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है जिसे जीतने के लिए गहलोत जी हर नाजायज तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अपने विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते हैं।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में अशोक गहलोत पर निशाना साधा था। उन्होंने ही इस मामले में कई ट्वीट किए हैं।