कर्नाटक में हार के बाद Rajasthan के लिए BJP बदलेगी रणनीति, वसुंधरा का फिर से बढ़ेगा कद!

 | 
Image Credits: navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में मिली हार के बार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान सहित कई राज्यों होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति बदलेगी। इन चुनावों में भाजपा को केंद्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्रियों पर निर्भरता के स्थान पर स्थानीय नेताओं पर ज्यादा फोकस करना होगा। इसी के तहत राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई स्थानीय नेताओं का कद बढऩे की उम्मीद है। 

खबरों के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर चुनावी रणनीति तैयार करते समय भाजपा द्वारा स्थानीय नेताओं को विशेष महत्व दिया जा सकता है। इसी के तहत प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को वरीयता मिलने की उम्मीद है।

इसके सथ ही भाजपा की ओर से राजस्थान में सांसद किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं को भी महत्व दिया जाएगा। माना जा रहा है कर्नाटक में स्थानीय नेताओं की अनदेखी के कारण भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।