क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं Sachin Pilot? इस कारण लग रहे हैं कयास

 | 
image Credits:abplive

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ है जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई सचिन पायलट की एक फोटो के बाद कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

इस फोटो में वह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की है।

इसे महज संयोग माना जाय या कुछ और। इस फोटोज को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल पैदा हो गई है। एक बार फिर से सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगने लगे हैं। खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से पहले ही सचिन पायलट को भाजपा में आने का ऑफर दिया जा चुका है।