Commonwealth Games 2022: अचिंता शुली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

खेल डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भरत को तीसरा स्वर्ण पदक भी मिल गया है। पुरुष वेटलिफ्टर अचिंता शुली ने मेन्स 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 22वें कामनवेल्थ गेम्स में ये भारत की ओर से वेटलिफ्टिंग इवेंट में ये छठा पदक है। इससे पहले मीराबाई चानू, संकेत, गुरुराज, बिंदिया और जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत की झोली में पदक डाले थे।
भारत की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अचिंता शुली से पहले मीराबाई और जेरेमी ने स्पर्ण पदक अपने नाम किए थे। राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरे दिन भारत के लिए अच्छा रहा है। इस दिन वेटलिफ्टिंग मुकाबले में भारत को दो गोल्ड मिले हैं।
वहीं विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट विकेट से हराया। जबकि भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप बी के अपने पहले लीग मैच में घाना को 11-0 से शिकस्त दी।