Commonwealth Games 2022: भारत को इन पहलवानों से है पदक की उम्मीद

खेल डेस्क। राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) कल से बर्मिंघम में शुरू होने जा रहे हैं। इसमें पहलवानों से भारत को बड़ी उम्मीद है। कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक पहलवानों ने 102 पदक भारत को दिलाए हैं। इनमें 43 स्वर्ण शामिल हैं।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट से पदकों की अधिक उम्मीद है। इंग्लैंड में तीसरी बार आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल खेल में उनके अलावा भी कई पहलवानों से पदक की उम्मीद है।
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 काफी महत्वपूर्ण होगा। वह रियो ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद से कोई बड़ा पदक जीतने में असफल रही हैं। टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता रवि दहिया (57 किग्रा) से भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
भारत की पुरुष फ्रीस्टाइल टीम: रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा), नवीन (74 किग्रा), दीपक (97 किग्रा) और मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा)।
भारतीय महिला टीम: साक्षी मलिक (62 किग्रा), विनेश फोगाट (53 किग्रा), पूजा गहलोत (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और पूजा सिहाग (76 किग्रा)।