IPL 2022: धोनी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के 55वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से शिकस्त दी। मैच में चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य ये बहुत दूर रह गई। इस मैच में धोनी ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। मैच में उन्होंने केवल आठ गेंदों पर 21 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके साथ धोनी ने आईपीएल के 19वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया।
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ 19वें ओवर में एक छक्का लगाया। इस प्रकार धोनी के अब आईपीएल के 19वें ओवर में सर्वाधिक 37 छक्के हो गए हैं। इस मामले में धोनी ने आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकार्ड तोड़ दिया। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के 19वें ओवर में 36 छक्के लगाए हैं। आंद्रे रसेन इस ओवर में 27 छक्के लगा चुके हैं।