IPL 2022: उमरान मलिक ने की जवागल श्रीनाथ के इस रिकॉर्ड की बराबरी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने 157 किमी की रफ्तार से गेंद डाल कर सबको हैरान किया।
ये किसी गेंदबाज की आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज गेंद हैं। आईपीएल में में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट शॉन टेट के नाम दर्ज है। शॉन टेट आईपीएल में 157.17 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
उमरान मलिक अब आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उमरान मलिक पूर्व क्रिकेटर तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के बाद 157 किमी की रफ्तार से गेंद डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भारत की ओर से जवागल श्रीनाथ ने साल 1996-97 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 157 किमी की गेंद फेंकी थी। उमरान मलिक ने अब श्रीनाथ के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।