Akshay Kumar एक बार फिर बने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सिलेब्रिटी, Rajinikanth को भी मिला ये पुरस्कार

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। वह आज के समय में सर्वाधिक कमाई करने वाले बॉलीवुड अभिनेता है। वह टैक्स देने में बॉलीवुड के किसी भी सिलेब्रिटी से पीछे नहीं हैं। इसी के दम पर उन्होंने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सिलेब्रिटी बन गए हैं। अक्षय कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से इस संबंध में सम्मान पत्र दिया गया है।
वहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता रजनीकांत को भी इनकम टैक्स डे पर तमिलनाडु में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने पर अवॉर्ड दिया गया। चेन्नई में आयकर विभाग द्वारा आयोजत पुरस्कार समारोह में उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने ये पुरस्कार हासिल किया है। इस कार्यक्रम में रजनीकांत हिस्सा नहीं ले सके थे। शानदार अभिनय दम पर रजनीकांत और अक्षय कुमार ने अपनी विशेष पहचान बनाई है।