क्या दोबारा विवाह करेंगी Karisma Kapoor? प्रशंसकों को दिया ये जवाब

इंटरनेट डेस्क। अभिनय के दम पर करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इनकी गितनी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। इस अभिनेत्री ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से विवाह किया था। हालांकि दोनों की शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर की अपने पति से राह अलग हो चुकी है।
अब करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दूसरे विवाह को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, बॉलीवुड की इस खूबूसरत अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सेशन रखा था। इसी दौरान, करिश्मा ने अपनी दूसरी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
इस दौरान करिश्मा कपूर से प्रशंसक ने सवाल किया कि क्या वह कभी दोबारा शादी करने पर विचार करेंगी। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस सवाल पर करिश्मा कपूर ने एक कन्फ्यूज और परेशान दिखने वाले व्यक्ति का एक जीआईएफ शेयर कर लिखा, निर्भर करता है!