Health Tips: डिनर के बाद इस पोजीशन में सोना रहता है सही, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है परेशानियां
Nov 4, 2022, 13:03 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में मोटापा लोगों के लिए बड़ी पेरशानी का कारण बना हुआ है। बहुत से लोग खाना खाने के बाद सो जाते हैं। इस कारण उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि डिनर के बाद किस पोजीशन में सोना सही रहता है। व्यक्ति को डीनर के करीब 2 घंटे बाद सोना चाहिए। वहीं भोजन करने के बाद व्यक्ति को हमेशा बाईं करवट पर सोना चाहिए। इस दौरान पेट के बल सोना भी सही रहता है।
डॉक्टर्स के अनुसार, बाईं करवट सोने से व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित नहीं होती है। भोजन करने के बाद सही पोजीशन में नहीं सोने से व्यक्ति को एसिडिटी या सीने में जलन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति का मोटापा भी नहीं बढ़ता है।