कारगिल में शहीद सैनिकों पर आश्रित जीवित माता-पिता के हित में सीएम Ashok Gehlot ने उठाया ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब कारगिल में शहीद सैनिकों पर आश्रित जीवित माता-पिता के भरण पोषण हेतु बड़ा कदम उठाया है। सीएम गहलोत ने अब कारगिल में शहीद सैनिकों पर आश्रित जीवित माता-पिता के भरण पोषण हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7,51,00,000/- रुपए के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस कदम से कारगिल में शहीद सैनिकों पर आश्रित जीवित माता-पिता को राहत मिले सकेगी। इससे उनके भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के बजट में कारगिल में शहीद सैनिकों पर आश्रित माता-पिता के भरण पोषण हेतु दी जाने वाली राशि रुपए 3.00 लाख को बढ़ाकर रुपए 5.00 लाख करने की घोषणा की थी।