Rajasthan Weather Alert : प्रदेश के कई जिलों में चल सकती है आंधी, आज ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिलों में आज भी आंधी और बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। प्रदेश में ये दौर गुरुवार तक बने रहने की संभावना है।
वहीं देश के कई अन्य राज्यों में इसी प्रकार का मौसम रह सकता है। पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि लोगों को केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश देखने को मिलने की उम्मीद है।
वहीं देश के बहुत से राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग की ओर से देश के तटीय आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।