Rajendra Rathore ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार की गंगोत्री शासन सचिवालय से ही निकलती है

 | 
Image Credits :  amarujala

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हद है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आपके मंत्री खुद कांग्रेस सरकार के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगा रहे हैं और आप अपनी आदत के अनुरूप फिर से विपक्ष पर आरोप लगा रहे हो। यह तो वही बात हुई ‘पगा बलती दिखे कोनी और डूंगर बलती दिखे’।

आप जिस सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मुखिया हो वहां सचिवालय में अलमारी में करोड़ों रुपए और सोना मिलने से यह सिद्ध हो गया है भ्रष्टाचार की गंगोत्री शासन सचिवालय से ही निकलती है। 

जब संयुक्त सचिव के स्तर के अधिकारी की तिजोरी करोड़ों के नोट उगल रही है, तो इनके ऊपर के आला अफसरों के पास भ्रष्टाचार की गंगोत्री कितनी तीव्र गति से बह रही होगी इसका अंदाजा राजस्थान की जनता लगा चुकी है।