IPL 2022: धोनी ने अन्तिम गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को दिलाई जीत, 77वीं बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के 33वें लीग मैच में अन्तिम गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस खिलाफ जीत दिलाई। धोनी ने अन्तिम ओवरों में 13 गेंदों पर 28 रन की शानदारी पारी खेली। इस पारी से चेन्नई ये मैच तीन विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। चेन्नई की आईपीएल 15 में दूसरी जीत है। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है।
इस मैच में मुंबई ने तिलक वर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 155 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 156 रन बनाकर जीत हासिल की। चेन्नई को अन्तिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे।
जयदेव उनादकट ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर प्रिटोरियस को 22 रन पर पगबाधा आउट का चेन्नई को बड़ा झटका दिया। इसके बाद धोनी ने मोर्चा संभालते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। धोनी ने नाबाद 28 रन बनाए। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बाद नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज हैं। वह 77वीं बार नॉट आउट पवेलियन लौटे। वहीं रवींद्र जडेजा ने 65 बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।