Recipe Tips: बहुत ही स्वादिष्ट होती है सीताफल बासुंदी, इस प्रकार घर पर बनाएं
Nov 2, 2022, 16:54 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। बाजार में अब सीताफल नजर आने लगा है। ये बहुत ही मीठा फल होता है। आज हम आपको गुजराती स्टाइल की सीताफल बासुंदी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता है।
जरूरी सामग्री:
सीताफल - दो
चीनी - पांच टेबलस्पून
दूध - दो लीटर
पिस्ता कतरन - तीन टेबलस्पून
बादाम कतरन - तीन टेबलस्पून
इलायची पाउडर - एकटी स्पून
बनाने का तरीका:
-सर्वप्रथम सीताफल के बीज निकाल लें।
- अब एक बर्तन में दूध को एक चौथाई होने तक उबाल लें।
- अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिला दें।
- अब इस दूध को फ्रिज में लगभग 2 घंटे के लिए रख दें।
- अब इस दूध में सीताफल का पल्प, बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें।
इस प्रकार से आपकी सीताफल बासुंदी बनकर तैयार हो जाती है।