Birthday Special: आज भी मिथुन चक्रवर्ती एक महीने में ही कमा लेते हैं दो करोड़ रुपए से अधिक, कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 16 जून 1950 को हुआ था। लगातार 33 फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी मिथुन अब तक लगभग 350 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेता की कुल संपित्त के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के पास 38 मिलियन डॉलर यानी लगभग 282 करोड़ रुपए की संपत्ति है। आज भी उनकी मासिक आय और वेतन 2 करोड़ रुपए से अधिक है। यानी वे साल के 24 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के पास कई ब्रांड की कारें हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज 1975, टोयोटा फॉच्र्यूनर, फोर्ड एंडेवर और कई अन्य कारें शामिल हैं। मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई में बंगला है। अभिनय के दम मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की हैं। उन्हें बॉलीवुड का डिस्को डांसर कहा जाता है।