Health: मोटापा कम करने में सहायक है ये फल, ये परेशानियां भी होती हैं दूर, आज ही डाइट में करें शामिल

 | 
motapa

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में मोटापा लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण है। इस कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो व्यक्ति का मोटापा कम करने में बहुत ही उपयोगी है। इस फल का नाम अनानास है। 

ananas

अनानास में मौजूद एंजाइम और फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रॉपर डाइजेशन के लिए बहुत ही उपयोगी है। अनानास में पानी और फाइबर होने के कारण व्यक्ति खुद को बहुत एक्टिव महसूस करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बॉडी में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक है। इससे व्यक्ति का फैट बहुत तेजी से कम होने लगता है। 

ananas

ये फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी बहुत ही उपयोगी है। इस फल के सेवन से दांतों में दर्द से पीडि़त व्यक्ति को राहत मिलती है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी लाभकारी होता है।