Bollywood: दिल्ली में राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई की तैयारियां जोरों पर हैं...

राघव आम आदमी पार्टी के नेता हैं। सगाई की तारीख सामने आने के बाद अब दोनों के रिलेशनशिप की बातों पर मुहर लग गई है
 | 
cc

इन दिनों बॉलीवुड की गलियों में इस जोड़ी की काफी चर्चा हो रही है. चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि राजनेता राघव चड्ढा के दिल के तार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से जुड़े हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है।

c

बता दें कि राघव आम आदमी पार्टी के नेता हैं। सगाई की तारीख सामने आने के बाद अब दोनों के रिलेशनशिप की बातों पर मुहर लग गई है। राधव और परिणीति की सगाई 13 मई को हो रही है। आप नेता संजीव अरोड़ा पहले ही उन्हें बधाई दे चुके हैं।

कपल अब अपने इस रिश्ते को नाम देकर ऑफिशियल करने जा रहा है. दोनों जल्द करने वाले हैं सगाई कहा जा रहा है कि दोनों 13 मई को सगाई करेंगे. हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों शादी को लेकर खामोश रहे। सेलेब्रिटी पापराज़ी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, परिणीति एक काले रंग की पोशाक में दिखाई दे रही हैं, जबकि आप नेता को काले रंग की पैंट ग्रे शर्ट में एक आकस्मिक रूप में देखा गया था।

तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं
एयरपोर्ट से पिक किए जाने से लेकर रेस्त्रां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है, लेकिन हर बार उन्होंने शादी की बात पर चुप्पी साध ली। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को न तो नकारा है और न ही स्वीकार किया है।

दिल्ली में राधव परिणीति की सगाई को एक प्राइवेट सेरेमनी बताया जा रहा है। काम के मोर्चे पर, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।

cc

दोनों का रिश्ता चर्चा में है
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और लंबे समय से दोस्त हैं. राघव चड्ढा कई बार परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर लेने आ चुके हैं। दोनों को कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। परिणीति ने कभी भी अपने रिश्ते से इनकार नहीं किया।

Image credit: Social media