IPL 2022: अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये शानदार रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कुलदीप यादव (24 रन पर दो विकेट) के नेतृत्व मेें गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (नाबाद 60) और पृथ्वी शॉ (41) की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स को नौ विकेट से शिकस्त दी।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 15 के 32वें मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की ये आईपीएल में रिकॉर्ड जीत है। दिल्ली ने 57 बॉल रहते इस मुकाबले में जीत दर्ज की।
इस प्रकार ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 100 से अधिक रन का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदें शेष रहते मैच जीतने वाली टीम बन चुकी है। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2008 में 155 रन का टारगेट 48 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था।
पंजाब इस मैच में केवल 115 रन रन ही बना सकी। ये आईपीएल के इस संस्करण में किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। जवाब में दिल्ली ने 10.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।